Explore

Search

July 27, 2026 7:41 am

सिवान : मंद्रापाली के स्वर्गीय नौशेर साईं का बेटा दिलशाद गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद

नगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान रेलवे कॉलोनी के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।वह संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था।जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम दिलशाद अली पिता स्वर्गीय नौशेर अली, ग्राम मंद्रापाली, थाना पचरुखी, जिला सिवान बताया।पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध जिले के अलग-अलग थानों में कई संगीत मामले सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज हैं। यहां बताते चले की गिरफ्तार दिलशाद जो मंद्रापाली
पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय नौशेर साईं का पुत्र है।
इस संदर्भ में नगर थाना में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी के लिखित तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर