Explore

Search

March 10, 2026 3:55 pm

सिवान : मंडल कारा में बाबा साहेब की जयंती पर श्रद्धा के साथ किया गया माल्यार्पण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : मंडल कारा में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा की अगुवाई में बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मियों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान पर अपने-अपने अनुभव साझा किए, जिससे बंदियों को संविधान निर्माता के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश मिला।

इस अवसर पर उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर, सहायक अधीक्षक, अन्य कारा कर्मी एवं बंदी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम ने न केवल एक आयोजन के रूप में बल्कि सुधारात्मक सोच और प्रेरणा का संदेश भी बंदियों को दिया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर