Explore

Search

May 14, 2026 10:39 am

सिवान : बिजली गुल रहने से ईद की खुशियों पर पड़ा असर, कई इलाकों में दिनभर बाधित रही आपूर्ति

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आंधी-बारिश ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

  • शुक्रवार रात तेज हवा के साथ बारिश के बाद बाधित हुई बिजली
  • शनिवार सुबह से कई इलाकों में पूरी तरह ठप रही आपूर्ति
  • दिनभर ट्रिपिंग और कटौती से लोग परेशान
  • ईद के उत्साह में दिखा हल्का फीकापन

सिवान: जिले में मानसून के फेरबदल के कारण आई हल्की आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी। शुक्रवार की रात तेज हवा और गरज के साथ हुई हल्की बारिश के चलते संध्या के समय कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई।
हालांकि शनिवार की सुबह जैसे ही हल्की वर्षा शुरू हुई, जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। स्थिति यह रही कि कई इलाकों में पूरे दिन बिजली नहीं रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में दिनभर बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर ईद के मौके पर लगातार बिजली बाधित रहने से त्योहार की रौनक पर असर पड़ा और लोगों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे अवसरों पर परेशानी न हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर