बिजली उपभोक्ताओं के लिए फ्यूज कॉल सेंटर नंबर जारी, अब सीधे दर्ज कर सकेंगे शिकायत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
लाइनमैन को कॉल करने की जरूरत नहीं, जिला मुख्यालय और महाराजगंज के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन
सिवान। बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए लाइनमैन या फोरमैन को कॉल करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सिवान ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्यूज कॉल सेंटर नंबर जारी किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उपभोक्ता 24 घंटे कभी भी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जारी किए गए नंबर इस प्रकार हैं:
- सिवान जिला मुख्यालय के लिए: 9264456410
- महाराजगंज क्षेत्र के लिए: 9264190782
इसके अतिरिक्त, सिवान और महाराजगंज के अंतर्गत आने वाले पावर सब स्टेशन के स्थानीय नंबरों पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
प्रशासन का कहना है कि यह सुविधा उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप से हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब बिना किसी बाधा के उपभोक्ता सीधे कॉल सेंटर से जुड़कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और जल्द समाधान पा सकते हैं।