Explore

Search

February 15, 2026 1:30 pm

सिवान : बबुनिया मोड़ पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक सहित सभी सुरक्षित

बबुनिया मोड़ पर डिवाइडर से टकराई कार, चालक सहित सभी सुरक्षित
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शुक्रवार देर रात हुई दुर्घटना, वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

सिवान: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय मोड़ के समीप बबुनिया मोड़ पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक सहित सभी यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छपरा से कुछ लोग कार से हुसैनगंज की ओर जा रहे थे। रात में जब वे बबुनिया मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधा डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बबुनिया मोड़ पर पहले भी इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं। खराब रोशनी और उचित संकेतक के अभाव में अक्सर वाहन चालक अचानक सामने आए डिवाइडर को नहीं देख पाते, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि डिवाइडर के पास चेतावनी संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर