Explore

Search

January 20, 2026 3:44 pm

सिवान : बकरीद को लेकर गुलजार हुआ बकरा बाजार, खरीदारी को उमड़ रही भीड़

बकरीद को लेकर गुलजार हुआ बकरा बाजार, खरीदारी को उमड़ रही भीड़
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

त्याग व बलिदान के त्योहार के लिए सज गए मंडी व बाजार, बकरों की कीमतों में दिखी बढ़ोतरी

सिवान: जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। 7 जून को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक बकरा मंडियों में रौनक देखने को मिल रही है। त्याग और बलिदान के प्रतीक इस पर्व को लेकर खरीदार बड़ी संख्या में मंडियों का रुख कर रहे हैं।

शहर के चिकटोली मोड़ स्थित मंडी में अलवरी, तोतापरी जैसी नस्लों समेत देसी बकरे बिक रहे हैं। 8 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक के बकरे मंडी में उपलब्ध हैं। लोगों की मानें तो इस साल बकरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। जो बकरा पहले 15-25 हजार में मिलता था, अब उसकी कीमत 25-30 हजार तक पहुंच गई है।

खरीदार अपनी हैसियत के अनुसार छोटे-बड़े साइज के बकरे खरीद रहे हैं। मंडी में बकरों की लंबाई, दांत, वजन और नस्ल के आधार पर कीमत तय हो रही है।

इधर दरबार रोड, शहीद सराय, चौक बाजार, बड़ी मस्जिद मोड़ पर सेवई, कपड़े और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे बाजार गुलजार हो गए हैं।

स्थानीय मस्जिद के इमाम ने कहा कि “बकरीद केवल जानवर की कुर्बानी नहीं, बल्कि यह इंसान के सच्चे समर्पण और खुदा की राह में हर चीज कुर्बान करने की भावना को दर्शाता है।” उन्होंने लोगों से पर्दे के अंदर कुर्बानी करने और पड़ोसियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर