Explore

Search

March 5, 2026 3:31 pm

सिवान : प्रधानमंत्री के सिवान दौरे को लेकर होटल और लॉज में ठहरे लोगों का होगा वेरिफिकेशन

प्रधानमंत्री के सिवान दौरे को लेकर होटल और लॉज में ठहरे लोगों का होगा वेरिफिकेशन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

20 जून को जसौली खर्ग में प्रस्तावित पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सिवान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को सिवान के पचरूखी प्रखंड के जसौली खर्ग गांव में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए सिवान एसपी अमितेश कुमार के नेतृत्व में लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।

एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना की स्थापना कर दी है। इसके साथ ही जिले के होटलों व लाजों में ठहरे लोगों का सत्यापन करने के निर्देश संबंधित थाना को दिए गए हैं। विशेषकर कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी होटलों और निजी ठहराव स्थलों पर यह जांच विशेष रूप से कराई जाएगी।

सुरक्षा के लिहाज से शहर से कार्यक्रम स्थल तक की सड़क, मार्ग पर स्थित मकान और लॉज में ठहरे हर व्यक्ति का रिकॉर्ड जुटाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस टीम ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रूट की योजना पर काम कर रही है ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की कोई व्यवधान न हो।

एसपी स्वयं सभी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर