Explore

Search

February 15, 2026 12:58 pm

सिवान : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों अधिवक्ता: मनन मिश्रा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों अधिवक्ता: मनन मिश्रा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

वार काउंसिल अध्यक्ष ने सिवान में की प्रेसवार्ता, कहा – ऑपरेशन सिंदूर से देश ने दुनिया को दिया कड़ा संदेश

सिवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को शहर के अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह भाजपा राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों अधिवक्ता भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वह ऐसे नेता हैं जो सबको साथ लेकर चलते हैं और सबके बारे में सोचते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए कहा कि इससे देश की माताओं-बहनों के सिंदूर की लाज रखी गई है और यह दुनिया को स्पष्ट संदेश है कि भारत अब आतंकवाद को घर में घुसकर जवाब देगा।

प्रेसवार्ता में अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष शंभू दत्त शुक्ला, जिला सचिव नवेंदु शेखर दीपक, लोक अभियोजक प्रमिला कुमार गोप, ठाकुर ज्वाला प्रसाद, जनार्दन सिंह, प्रेम सिंह, रामेश्वरी प्रसाद, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सुनील दत्त शुक्ला, अजय तिवारी, शत्रुघ्न पांडेय समेत कई अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर