Explore

Search

May 1, 2026 12:03 pm

सिवान : पूर्व सरपंच उमाशंकर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व सरपंच उमाशंकर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चकिया गांव स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सिवान : शहर के चकिया गांव में बुधवार को बसंतपुर प्रखंड के बसांव निवासी समाजसेवी व पूर्व सरपंच उमाशंकर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि उनके निवास स्थान पर सादगीपूर्ण व श्रद्धामय वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ की गई। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान, ईमानदार नेतृत्व और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उमाशंकर सिंह के पुत्र अधिवक्ता मोहन कुमार सिंह, जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि उनके पिता हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की बात करते थे और उन्होंने अपने जीवन में यही सिद्धांत अपनाया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, मदन कुमार सिंह, अनमोल कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने उमाशंकर सिंह के समाजहित में किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान शांति पाठ, सामूहिक प्रार्थना और अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर