✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सिवान: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पद्मश्री सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी एक अनुशासित, कर्मठ, जुझारू एवं संगठन प्रिय नेता थे। छात्र जीवन में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर कई आंदोलनों का हिस्सा बने और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चल रहे व्यवस्था परिवर्तन आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।
वे बिहार भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में स्थापित हुए और अपने उपमुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान वित्तीय प्रबंधन के जरिए बिहार जैसे बिमारू राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधान पार्षद सह कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, देवेंद्र गुप्ता, आभा सिंह कुशवाहा, सुभाष सिंह कुशवाहा, संतोष राउत, मीडिया प्रभारी आदित्य पाठक, रूपल आनंद, मुकेश कसेरा, अजीत कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।