Explore

Search

May 31, 2026 11:46 am

सिवान : पीआरएस परिसर से तत्काल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

संयुक्त कार्रवाई में रेलवे टिकट दलाली पर कसा शिकंजा

  • पीआरएस काउंटर से दलाल को रंगे हाथ पकड़ा गया
  • यात्रियों से 500–600 रुपये अधिक वसूली का आरोप
  • तत्काल स्लीपर टिकट बरामद
  • आरपीएफ व अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त कार्रवाई

सिवान: रेलवे टिकट दलाली के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिवान जंक्शन स्थित पीआरएस परिसर से मंगलवार को एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अपराध आसूचना शाखा फील्ड मुख्यालय गोरखपुर और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सिवान की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला वार्ड संख्या 35 निवासी अनूप कुमार तिवारी के रूप में हुई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि टीम द्वारा जंक्शन के पीआरएस हाल में निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मेन गेट के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बनवाकर उन्हें वास्तविक कीमत से 500 से 600 रुपये अधिक लेकर उपलब्ध कराता था।
उसके पास से ट्रेन संख्या 19038 की एक स्लीपर क्लास तत्काल टिकट बरामद की गई, जो गोरखपुर से अंकलेश्वर तक दो यात्रियों के लिए एक अप्रैल की यात्रा तिथि की थी। टिकट की कीमत 1760 रुपये बताई गई है।
रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर