परमात्म दर्शन भवन में मम्मा की 60वीं पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन
सिवान: महावीरी पथ मखदुम सराय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र परमात्म दर्शन भवन में मंगलवार को संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती (मम्मा) की 60वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मम्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इसके बाद उनके आध्यात्मिक जीवन, तपस्या और सेवा भावना पर प्रकाश डाला गया।
राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने कहा कि मातेश्वरी मम्मा त्याग, निष्ठा और ममता की मूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन दिव्यता से परिपूर्ण था और वे हर पल को अंतिम मानकर जीती थीं। शिव बाबा के प्रति उनकी आस्था अटूट थी।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष कुमार सिन्हा, डॉ. विनय भूषण सिंह, डॉ. रामएकबाल गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राकेश सिन्हा, डॉ. रंजिता सिन्हा, डॉ. एके अनिल, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. ईरा सिन्हा, डॉ. कंचन माला, डॉ. संगीता चौधरी और डॉ. पीके गिरि ने मम्मा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आत्मा और परमात्मा के संबंध को सशक्त रूप में प्रस्तुत किया और नारीशक्ति की सच्ची पहचान बनाई।
कार्यक्रम के दौरान बीके रिंकी बहन, प्रेम भाई, सुभाष भाई, निर्मल भाई, अनिल भाई, ओमप्रकाश भाई, जयप्रकाश भाई, तुलसी भाई सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।