Explore

Search

May 14, 2026 9:43 am

सिवान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत सिसवन में कार्यशाला आयोजित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती व प्रशिक्षण पर दिया गया जोर

  • मेंहदार स्थित विवाह भवन में संपन्न हुई कार्यशाला
  • सात प्रमुख विषयों पर हुआ विस्तृत प्रशिक्षण
  • नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का दिया संदेश
  • बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

सिवान। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत शनिवार को सिसवन प्रखंड की कार्यशाला मेंहदार स्थित विवाह भवन में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महाअभियान संगठन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसके माध्यम से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर संगठन को और मजबूत बनाएं।
वहीं, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं और उन्हें उसका लाभ दिला सकते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग में वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि, कार्य पद्धति, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, इंटरनेट मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप, एआई, बूथ प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रमों जैसे सात प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने सभी से इसी ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, पूनम गिरि, आभा सिन्हा, उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश यादव, प्रेम माझी, जिला कार्यालय मंत्री सौरव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर