Explore

Search

March 11, 2026 2:45 am

सिवान : पंचशील के झंडे संग युवाओं ने ढोल-नगाड़ों पर किया नृत्य, मिशन गीतों ने बांधा समां

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवाओं ने पंचशील का झंडा हाथों में थामे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा’ के नारों से माहौल को जीवंत बना दिया। आयोजन के संचालन की जिम्मेदारी बीके प्रसाद ने निभाई।

कार्यक्रम में मिशन गायिका अल्का अग्निहोत्री ने अपनी मंडली के साथ एक से बढ़कर एक मिशन गीत प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। गीतों में सामाजिक चेतना और बाबा साहब के विचारों की झलक साफ नजर आई।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक सत्यदेव राम, अमरजीत कुशवाहा, राजीव कुमार रंजन, डा. एन के प्रसाद, डा. इंद्र मोहन कुमार, डा. अशोक कुमार, और डा. एसके अमन ने बाबा साहब के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस मौके पर राजू बैठा, ललन बैठा, रामदास, अरुण कुमार, कामेश्वर कौशल, मिश्री राम, पिंकी देवी, सुशीला देवी, रेणु देवी, धीरेंद्र राम, मोतीलाल बौद्ध, दीपक सम्राट, शैलेश कुमार, अंजू कुमारी, धनदेवी समेत अन्य सम्मानित नागरिक भी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर