✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत और लंबे समय बाद सत्ता में वापसी से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखा गया।
मैरवा में जश्न
मैरवा में शनिवार को चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए। स्टेशन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे के साथ इकट्ठा होकर पटाखे फोड़े और अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा शहर के कई चौक-चौराहों और मोहल्लों में भी पटाखे फोड़े गए।
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री मनोज कुमार जायसवाल, बिट्टू मौर्य, निशांत कुमार, सौमिल उपाध्यक्ष, रितेश सिंह, बबलू जायसवाल, रणजीत सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बसंतपुर में जश्न
बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर में दोपहर को कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे, जहां भाजपा का झंडा लहराते हुए विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, गुलाल उड़ाया गया और मिठाइयां बांटी गईं।
भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है और पुनः मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी, बसंतपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, भाजपा प्रखंड महामंत्री नन्हें ठाकुर, अमिताभ कुमार, विजय पांडेय, भाजपा युवा अध्यक्ष यशवंत कुमार, प्रखंड महामंत्री नवलकिशोर सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, पीएम संजीव सिंह, उपेंद्र साह, नरेंद्र कुमार, संजय बाबा, अशोक शर्मा, पुष्पेंद्र बाबा, राजीव कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गोरेयाकोठी में उत्सव
गोरेयाकोठी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, गोरेयाकोठी विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, श्यामकिशोर तिवारी, अजीत कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दारौंदा में भी दिखा जोश
दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।
खुशी व्यक्त करने वालों में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा महामंत्री मनीष कुमार, उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा नेता रणजीत सिंह, खलीफा गिरि, जगन्नाथ मिश्र, मंगल सिंह, उमेश मिश्रा, अनिल सिंह, दीनानाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवान प्रसाद, आशीष महतो, गरीबन साह, सरल राम सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।