Explore

Search

March 8, 2026 12:18 am

सिवान: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम आलिया घायल, आरोपी फरार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चकिया गांव की घटना, खेल रही बच्ची को मारी टक्कर, पुलिस कर रही जांच

सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान आलिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के सामने खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ बाइक नंबर
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें बाइक का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस उस नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

स्थानीयों में रोष
घटना से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर