Explore

Search

March 15, 2026 12:17 pm

सिवान : तुरहा टोली में बिजली चोरी करते पकड़े गए तीन लोग, ₹61,600 का जुर्माना

तुरहा टोली में बिजली चोरी करते पकड़े गए तीन लोग, ₹61,600 का जुर्माना
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जांच दल की छापेमारी में खुलासा, सराय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन

सिवान: शहर के मखदूम सराय स्थित तुरहा टोली में शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ की गई छापेमारी में तीन लोगों को अवैध विद्युत उपयोग करते हुए पकड़ा गया। तीनों पर कुल मिलाकर ₹61,600 का जुर्माना लगाया गया है।

इस संबंध में सराय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन में बिजली विभाग के सेक्शन-1 के जूनियर इंजीनियर कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई

छापेमारी के दौरान मौके पर एसटीएफ के सहायक अभियंता विपिन कुमार रजक, जेई रोहित कुमार, लाइनमैन सत्य प्रकाश और मानवबल मोहित कुमार मौजूद थे।

बिजली विभाग की सख्ती के चलते अवैध उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है और विभाग ने आगे भी लगातार कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर