Explore

Search

June 8, 2026 2:06 pm

सिवान : ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रामनगर मोहल्ले में ताड़ी उतारने के दौरान हादसा, नवादा निवासी युवक की हालत नाजुक

सिवान : नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में रविवार की सुबह ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ के पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र निवासी नरेश चौधरी के पुत्र भोरे लाल चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए उसके साथियों ने बताया कि भोरे लाल ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका हाथ फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया और उसके स्वजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर