Explore

Search

June 8, 2026 1:08 pm

सिवान : डीआरसीसी में मंगलवार को रोजगार शिविर, 80 युवाओं का होगा चयन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: रोजगार की तलाश कर रहे जिले के युवाओं के लिए महादेवा रोड स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में 18 फरवरी (मंगलवार) को एकदिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से 80 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार पाने के लिए कम से कम डिग्री या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

रोजगार मेले में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, सारण सहित विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया जाएगा। भर्ती की जाने वाली रिक्तियां इस प्रकार हैं:

  • ऑप्टोमेट्रिस्ट: 20 पद
  • बीएससी नर्सिंग: 10 पद
  • प्रोमोटर: 20 पद
  • काउंसलर: 10 पद
  • सुपरवाइजर: 10 पद
  • जीएनएम: 10 पद

आवश्यक दस्तावेज़

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपी लानी होगी, जिनमें शामिल हैं:

  • आधार कार्ड
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर