Explore

Search

June 9, 2026 4:48 am

सिवान : ट्रेन में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • क्लोन एक्सप्रेस में आरपीएफ की कार्रवाई
  • पिट्ठू बैग में 24 बोतल शराब बरामद
  • पूर्वी चम्पारण का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी
  • जब्त शराब की कीमत करीब 16,560 रुपये आंकी गई

सिवान: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-5 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के माझार निवासी रामलाल कुमार के रूप में हुई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि रविवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान उक्त ट्रेन में जांच के क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से 24 बोतल शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 16 हजार 560 रुपये आंकी गई है।
आरपीएफ ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जीआरपी को सुपुर्द कर दिया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर