Explore

Search

January 24, 2026 1:39 pm

सिवान : ट्रेन के शौचालय से 260 बोतल शराब बरामद, जांच में जुटी आरपीएफ

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

लोहित एक्सप्रेस में तस्करी की सूचना पर हुई छापेमारी, लावारिस हालत में मिला शराब से भरा झोला

सिवान : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को सिवान जंक्शन पर लोहित एक्सप्रेस की जांच के दौरान भारी मात्रा में लावारिस शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 14,300 रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी के क्रम में कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस के कोच एस-3 में शराब की तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलते ही ट्रेन के सिवान जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने पर टास्क टीम और आरपीएफ ने जांच शुरू की। इस दौरान कोच संख्या एस-5 के पश्चिमी शौचालय से लावारिस अवस्था में रखे दो झोलों में कुल 260 बोतल शराब बरामद की गई।

फिलहाल शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्कर जांच से पहले ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर