Explore

Search

March 13, 2026 4:53 pm

सिवान : टेलीफोन तोड़कर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

टेलीफोन तोड़कर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान माडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की हरकत से अफरा-तफरी, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी

सिवान : नगर थाना क्षेत्र स्थित माडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने वार्ड में रखे काउंटर टेलीफोन को तोड़ दिया और भागने की कोशिश की। घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में तैनात प्राइवेट गार्ड मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान निवासी के रूप में हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर