Explore

Search

May 16, 2026 1:27 am

सिवान : झमाझम वर्षा ने दी गर्मी से राहत, लेकिन किसान फसल को लेकर चिंतित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुरुवार को सिवान में हुई बारिश से जहां लोगों को मिली राहत, वहीं गेहूं की फसल पर मंडराया संकट

सिवान : जिले में गुरुवार की दोपहर अचानक हुई झमाझम वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश चिंता का कारण बन गई। खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी गेहूं की फसल को इस बारिश से नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

कई किसानों ने बताया कि फसल तैयार होने पर उन्होंने पंपिंग सेट से सिंचाई कर किसी तरह खेती की, लेकिन अब जब फसल कटाई और दवनी का समय आया, तो अचानक हुई बारिश ने उन्हें चिंता में डाल दिया है। खेतों में पानी लगने और खलिहानों में रखी गेहूं भीगने से फसल बर्बाद होने की संभावना है।

किसानों के अनुसार यह वर्षा आम, लीची और कुछ सब्जियों के लिए लाभकारी है, लेकिन गेहूं की फसल के लिए घातक बन सकती है।

बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। कचहरी रोड, सब्जी मंडी, महादेवा, स्टेशन रोड, श्रीनगर, मखदुम सराय व फतेहपुर सहित कई स्थानों पर कीचड़ व पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर