Explore

Search

May 1, 2026 5:55 am

सिवान : जिला कांग्रेस की टीम ने की चादर पोशी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में फरीदपुर स्थित बलिदानी मौलाना मजहरूल हक साहब की जयंती के अवसर पर रविवार को चादर पोशी कर देश में शांति और भाइचारे के लिए दुआ मांगी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने की।

बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने मौलाना साहब की विरासत को याद करते हुए कहा कि उनकी विरासत न केवल सिवान बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। उनके आवास पर स्वतंत्रता संग्राम की योजनाएं तैयार की जाती थीं। इसी क्रम में महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, नरीमन साहब, सरोजिनी नायडू, पंडित मदन मोहन मालवीय, मौलाना मोहम्मद अली जौहर और शौकत अली जैसे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी फरीदपुर स्थित उनके आवास पर आते-जाते थे

जिलाध्यक्ष ने मौलाना मजहरूल हक को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में, जब समाज में नफरत को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति है, उनके विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।

चादरपोशी कार्यक्रम में जवाहर मुखिया, मोहम्मद इरफान, हाफिज जुबेर, मोहम्मद अलाउद्दीन, मेराज अहमद, इंदु देवी, ओम प्रकाश मिश्रा, ब्रजकिशोर सिंह, और फिरोज खान समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर