Explore

Search

May 31, 2026 9:48 am

सिवान : जिले में 48 गैस वितरकों के पास उपलब्ध है 20,247 घरेलू गैस सिलिंडर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

डीएम ने दी जानकारी, आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

  • जिले में 48 वितरकों के पास 20,247 सिलिंडर उपलब्ध
  • इंडेन, भारत गैस और एचपी एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक
  • कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी और निगरानी जारी
  • शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

सिवान : जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के कुल 48 गैस वितरकों के पास 20,247 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। इनमें इंडेन के 30 वितरकों के पास 11,504 सिलिंडर, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 5,325 सिलिंडर तथा एचपी के 8 वितरकों के पास 3,418 सिलिंडर शामिल हैं।
डीएम ने कहा कि सभी गैस एजेंसियों में प्रतिदिन गैस कंपनियों द्वारा सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। साथ ही उनके स्टॉक की लगातार निगरानी और जांच भी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कमी न हो।
उन्होंने बताया कि कालाबाजारी और अवैध वितरण को रोकने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित मूल्य से अधिक पर गैस बेचने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों के प्रोपराइटरों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद समय पर उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1906, आईओसीएल के टोल फ्री नंबर 1800-2333-555, बीपीसीएल के 1800-22-4344 तथा एचपीसीएल के 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06154-242000 और 06154-242001 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर