Explore

Search

January 19, 2026 8:57 am

सिवान : जन्मदिवस पखवाड़ा को लेकर भाजपा ने किया व्यापक जनसंपर्क

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

29 अप्रैल को गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित होगा समारोह

सिवान: भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पखवाड़ा के अंतर्गत 29 अप्रैल को गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क में भव्य जन्मदिवस समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने क्षेत्र के आसपास के सम्मानित लोगों से अपील की कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लें, बाबा साहब के विचारों को नमन करें और सामाजिक समरसता का संकल्प लें। मुकेश कुमार ने बताया कि समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नगर के पुरानी किला, आंबेडकर नगर, आनंद नगर, बंगाली पकड़ी, बेलहटा पोखरा सहित सदर प्रखंड के करमाली हाता, बालेथा, आंबेडकर नगर, नथू छाप, भदौरा, पुरैना, सरसर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया।

इस जनसंपर्क अभियान में अजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, हीरालाल राम, नगर अध्यक्ष अमित कुमार सोनू, संतोष राउत, अर्जुन गुप्ता, प्रेम माझी, बिट्टू चौरसिया, राकेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने आम लोगों से समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर