Explore

Search

May 25, 2026 9:25 am

सिवान : जनसमस्याओं को लेकर तीन मई को समाहरणालय के समक्ष कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिले में बढ़ती जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर तीन मई को समाहरणालय के समक्ष जोरदार रोष प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में मौजूद ‘हर घर झंडा अभियान’ के जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले की जनता रोजाना विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, लेकिन उन्हें कार्यालय प्रमुखों द्वारा भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे जनता के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं को आवाज दें और उनके सच्चे हमदर्द बनें।

नेताओं ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि तीन मई को होने वाले प्रदर्शन में जिले के कोने-कोने से लोगों को जुटाएं, ताकि प्रशासन को आम जनमानस की पीड़ा और आक्रोश का स्पष्ट संदेश मिल सके।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, अशोक सिंह, कमलेश सिंह, खालिद जमशेद, इंदु देवी, शशि कुमार, ध्रुवलाल प्रसाद, मो. हक, इरफ़ान अहमद, कमल किशोर ठाकुर, अनंत तिवारी, हाफिज जुबैर, ब्रज किशोर सिंह, मंसूर अली, रमेश उपाध्याय, संतोष पांडेय, रिजवान अली, विकास तिवारी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर