✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
कन्हैया लाल केंद्रीय पुस्तकालय में तीन सत्रों में चला सम्मेलन, कमर सिवानी बने फिर जिलाध्यक्ष
सिवान : शहर के अली इमाम रौशन नगर स्थित कन्हैया लाल केंद्रीय जिला पुस्तकालय में रविवार को जनवादी लेखक संघ (जलेस) का 11वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उस्ताद शायर कमर सिवानी ने की। सम्मेलन में जिले भर से साहित्यकार, बुद्धिजीवी, रंगकर्मी, कलाकार और लेखक शामिल हुए।
यह सम्मेलन तीन सत्रों में संपन्न हुआ। पहले और दूसरे सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, शोक प्रस्ताव, स्वागत भाषण, क्रांतिकारी गीत, उद्घाटन सत्र और कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया गया। इस दौरान शायरों और कवियों की रचनाओं ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तीसरे सत्र में जिला सचिव मार्कंडेय ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान मिले सुझावों को आगामी कार्यकाल में लागू करने का आश्वासन भी दिया गया। इसके उपरांत सर्वसम्मति से नए जिला पदाधिकारियों का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- जिलाध्यक्ष: कमर सिवानी
- कार्यकारी अध्यक्ष: युगल किशोर दुबे
- उपाध्यक्ष: विक्रमा पंडित विवेकी, दशरथ राम, डॉ. इलतेफात अमजदी, लाइची हरिराही
- सचिव: मार्कंडेय
- कार्यकारी सचिव: अरुण कुमार सिंह
- उपसचिव: प्रो. उपेंद्र नाथ यादव, सरवर हाशमी
- कोषाध्यक्ष: डॉ. के. एहतेशाम अहमद
- कार्यकारिणी सदस्य: अधिवक्ता रवींद्र सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, रामकिशुन अकेला, मयंक मधुप
धन्यवाद ज्ञापन स्वागत समिति के सचिव डॉ. संदीप कुमार यादव ने किया। अंत में अध्यक्ष कमर सिवानी ने “हम अमन चैन, मोहब्बत का मशाल जलाएंगे, देश को तरक्की के शिखर पर ले जाएंगे” के संकल्प के साथ सम्मेलन के समापन की घोषणा की।