Explore

Search

May 14, 2026 10:25 am

सिवान : जनता दरबार में 16 फरियादियों ने एसपी को सुनाई पीड़ा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मारपीट, धोखाधड़ी व भूमि विवाद के मामलों की अधिकता

  • समाहरणालय में आयोजित हुआ जनता दरबार
  •  16 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • कई मामलों का मौके पर ही निपटारा
  • लापरवाही पर थानेदारों को सख्त निर्देश

सिवान। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां 16 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की अधिकता देखने को मिली। एसपी ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कराया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने लापरवाही बरतने वाले कुछ थानेदारों को फोन कर सख्त निर्देश भी दिए और कहा कि मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर