Explore

Search

May 16, 2026 2:09 am

सिवान : जंक्शन पर अनावश्यक घूम रहे आठ को आरपीएफ ने पकड़ा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान जंक्शन पर रात्रि गश्त, ज़हरखुरानी और टीओपीबी की निगरानी के क्रम में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म पर अनावश्यक रूप से घूम रहे आठ संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।

आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एएसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल डीपी मिश्रा, कांस्टेबल जगतपाल यादव, अनिल कुमार और लक्ष्मण यादव की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर फुट ओवरब्रिज और प्लेटफार्म एक व चार के पश्चिमी छोर पर कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा। जब उनसे प्लेटफार्म पर आने और ठहरने का कारण पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद आरपीएफ टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों में नागराज सिंह, चंदन गोंड, अमित कुमार गुप्ता, शुभम जायसवाल, अरमान अली, सुधांशु त्रिपाठी, भाग्यश्री और सतेंद्र तिवारी शामिल हैं। सभी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर