Explore

Search

May 31, 2026 12:39 am

सिवान : चैती छठ को लेकर सिवान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू

  • बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक
  • कई प्रमुख मार्गों पर वनवे और नो-एंट्री लागू
  • छोटे वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक रूट तय
  • 24 और 25 मार्च को विशेष समय के लिए लागू व्यवस्था

सिवान: चैती छठ पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। यातायात थानाध्यक्ष अभय नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि घाटों से जुड़े रास्तों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के बड़े वाहनों का प्रवेश तरवारा मोड़, झुनापुर मोड़, हकाम मोड़, छोटपुर बाइपास और दारोगा राय कॉलेज मोड़ से शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं छोटे वाहन, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन और बाइक को बबुनिया मोड़ से हॉस्पिटल मोड़ होते हुए फतेहपुर बाइपास की ओर निकाला जाएगा।
गोपालगंज मोड़ से बबुनिया मोड़ तक सड़क को वनवे किया गया है। इसके अलावा नई किला से रजिस्ट्री कचहरी की ओर जाने वाले सभी छोटे वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। थाना रोड से रजिस्ट्री कचहरी गली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहनों, रिक्शा और बाइक के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रैफिक प्लान 24 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक तथा 25 मार्च की रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर