Explore

Search

July 16, 2026 1:06 pm

सिवान: घर में घुसकर डेढ़ लाख नकद व जेवरात की चोरी, चोर मौके से फरार

सिवान: घर में घुसकर डेढ़ लाख नकद व जेवरात की चोरी, चोर मौके से फरार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
महावीरी पथ स्थित मकान में पीछे के दरवाजे से घुसे थे चोर, लौटते समय घरवालों ने देखे भागते हुए

सिवान : नगर थाना क्षेत्र के महावीरी पथ स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

पीड़ित राकेश कुमार ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि बुधवार की सुबह पूरा परिवार किसी जरूरी काम से गोरखपुर गया था। इसी दौरान चोरों ने मकान के पीछे से दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर का सामान खंगालना शुरू किया।

रात्रि लगभग एक बजे जब परिवार गोरखपुर से लौटकर घर पहुंचा, तो चोर अभी घर के अंदर ही थे। लेकिन जैसे ही गाड़ी के आने की आवाज हुई, चोर पीछे के रास्ते से भाग निकले।

घर के भीतर घुसने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी से नकदी व जेवरात गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही राकेश कुमार ने तुरंत नगर थाना को सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर