Explore

Search

May 2, 2026 9:05 am

सिवान : गोपालगंज के अमन और शादाब ने जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब जीता

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन ढाला के समीप हसनपुरा बस स्टैंड के मैदान में गुरुवार रात जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। अंतर जिला टूर्नामेंट (डबल) फाइनल का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक अवध बिहारी चौधरी और मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन से पहले अतिथियों का स्वागत जैक कप बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चेयरमैन डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने शाल और बुके देकर किया।

विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि खेल से भाईचारा और स्वास्थ्य दोनों बनाए रखा जा सकता है। एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारियों का इलाज खेलों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। डॉ. एहतेशाम ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सहायक हो सकते हैं।

गुरुवार रात फाइनल के तीन मुकाबले हुए। वेटरन फाइनल में गोपालगंज के आशीष और तरुण ने गोपालगंज के चितरंजन और सुमन को हराया। ओपन फाइनल में गोपालगंज के शादाब और अमन ने सिवान के जफर और गुफरान को रोमांचक मुकाबले में हराया। अंडर-16 फाइनल में शब्बीर और सज्जाद ने आयुष और अनीश को मात दी।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब वेटरन वर्ग में गोपालगंज के आशीष, ओपन वर्ग में सिवान के गुफरान और अंडर-16 वर्ग में आयुष को दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन सैयद याकूब ने किया। अंपायर की भूमिका में फिरोज खान थे। टेक्निकल कमिटी में डॉ. आसिफ हुसैन, विकी शाहबाज, गुड्डू, मोनाम अहमद, तहसीन किबरिया, डब्बू खान, नदीम इसरार और रब्बानी शामिल रहे।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय, एस एम फजल हक, डॉ. डी जबीं, प्रो. महमूद अंसारी, ओमप्रकाश मिश्रा, सुशील कुमार, मिस्बाहुल हक, मतीन अहमद सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर