Explore

Search

April 30, 2026 4:47 am

सिवान : गृहमंत्री पर अमर्यादित बयान का आरोप लगा बसपा ने निकाला मार्च

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेतृत्व में शहर में धरना-प्रदर्शन किया गया और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में अमर्यादित एवं उपाहासपूर्ण बयान की निंदा की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष धुरेंद्र कुमार राम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पहले शहर में मार्च निकाला। यह मार्च विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। वक्ताओं ने गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ उनके द्वारा दिया गया अमर्यादित बयान बहुजन समाज की संवेदनशीलता और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है और यह जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने गृहमंत्री से माफी की मांग की। इस मौके पर बसपा के कई नेता, जैसे लक्ष्मण मांझी, अजमुल्लाह खां, विजयमल यादव, कौशल किशोर यादव, कमलेश बौद्ध, दीपक सम्राट, जगदीश राम, फिरोज आलम और पप्पू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर