Explore

Search

August 13, 2026 8:44 am

सिवान : कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी फरार होने की कोशिश, जवानों ने दौड़ाकर दबोचा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भागने की कोशिश नाकाम, नगर परिषद गेट के पास पकड़ा गया आरोपित

  • पेशी के दौरान बंदी ने भागने की कोशिश की
  • कोर्ट की सीढ़ियों से झपट्टा मारकर हुआ फरार
  • नगर परिषद गेट के पास गिरने पर पुलिस ने पकड़ा
  • शराब मामले में गिरफ्तार था आरोपित

सिवान: कोर्ट में पेशी के दौरान सोमवार को एक बंदी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जवानों की तत्परता से उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जीबी नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव निवासी लालबाबू राम को शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लाया जा रहा था।
बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस जवान आरोपित को लेकर कोर्ट की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी उसने अचानक झपट्टा मारकर खुद को छुड़ाया और भागने लगा। इस पर पुलिस जवान तुरंत उसके पीछे दौड़े।
भागते हुए आरोपित नगर परिषद गेट के समीप गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में उसे दोबारा कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया।
पूछताछ के दौरान लालबाबू राम ने दावा किया कि वह केवल शराब पीने का आरोपी है, लेकिन पुलिस ने उसे जबरन शराब तस्करी के मामले में फंसा दिया है।
पुलिस की इस तत्परता से संभावित बड़ी चूक टल गई और बंदी को सुरक्षित हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर