Explore

Search

May 2, 2026 12:20 pm

सिवान : किसी पर जबरन रंग-गुलाल न डालें : एसपी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

होली पर जिला पुलिस अलर्ट, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध; अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान

सिवान: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं।
एसपी ने कहा कि होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख एवं पावन पर्व है, जो जीवन में खुशियों, प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। रंगों का यह त्योहार मित्रता और सौहार्द का प्रतीक है। इसलिए जो व्यक्ति होली खेलना पसंद नहीं करते, उनके ऊपर जबरन रंग या गुलाल न डालें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कानून की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन वसूली या अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने बताया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए स्पेशल शराब विरोधी कार्य बल को जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
साथ ही निर्देश दिया गया है कि मस्जिद, दरगाह या अन्य धर्मस्थलों के सामने अथवा परिसर में रंग या गुलाल न फेंका जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और आपसी सद्भाव बना रहे।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर