Explore

Search

May 31, 2026 9:55 am

सिवान : कालाजार रोकथाम को गांव-गांव हो रहा छिड़काव, अभियान की हो रही सख्त मॉनिटरिंग

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सदर प्रखंड में युद्धस्तर पर चल रहा अभियान, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • चकिया गांव में छिड़काव अभियान का अधिकारियों ने लिया जायजा
  • 16 गांवों व 3 शहरी वार्डों में 10,120 घरों को कवर करने का लक्ष्य
  • हर घर तक छिड़काव सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश
  • ग्रामीणों से सहयोग की अपील, जागरूकता पर जोर

सिवान: कालाजार जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में सदर प्रखंड के चकिया गांव में चल रहे विशेष कीटनाशी छिड़काव अभियान का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया, ताकि अभियान की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।
सदर प्रखंड में कालाजार नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कीटनाशी छिड़काव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निरीक्षण के दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी विकास कुमार, वीबीडीएस जावेद मियांदाद और पीओसीडी पिरामल पूर्णिमा सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान का जायजा लिया। इस दौरान छिड़काव की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और निर्धारित गाइडलाइन के अनुपालन की बारीकी से जांच की गई।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान एक भी घर छूटना नहीं चाहिए और हर घर तक प्रभावी ढंग से छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सही तरीके से किया गया छिड़काव ही कालाजार संक्रमण को जड़ से समाप्त करने में कारगर साबित होगा।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि छिड़काव के समय अपने घरों को खुला रखें और टीम का सहयोग करें, ताकि दवा का प्रभाव अधिकतम हो सके और बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सदर प्रखंड के 16 राजस्व गांवों और 3 शहरी वार्डों में कुल 10,120 घरों में कीटनाशी छिड़काव किया जाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कालाजार के संक्रमण को पूरी तरह समाप्त कर जिले को कालाजार मुक्त बनाना है।
गौरतलब है कि कालाजार एक जानलेवा संक्रामक रोग है, जिसे समय पर रोकथाम और नियमित छिड़काव से नियंत्रित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार अभियान चलाकर जागरूकता बढ़ाने और संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर