Explore

Search

June 27, 2026 4:54 pm

सिवान : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास रविवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल युवक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई है। अनूप कुमार एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, वे किसी काम से शहर से बड़हरिया जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर