Explore

Search

April 16, 2026 3:28 pm

सिवान : कांग्रेस के घोषणा पत्र में होगी सबकी बात : डा. जगदीश

कांग्रेस के घोषणा पत्र में होगी सबकी बात : डा. जगदीश
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान पहुंचे पद्मश्री डा. जगदीश, कहा – जनता से संवाद कर तैयार हो रहा कांग्रेस का घोषणापत्र

सिवान: कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के साथ संवाद की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस घोषणा पत्र कमिटी के सदस्य एवं पद्मश्री डा. जगदीश प्रसाद सिवान पहुंचे। शहर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर तैयार किया जाता है।

उन्होंने बताया कि किसान, मजदूर, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, रंगकर्मी समेत समाज के हर वर्ग के लोगों से संवाद कर उनकी राय ली जा रही है ताकि घोषणापत्र में सभी की बात समाहित हो।

डा. जगदीश ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार से पलायन की रफ्तार बढ़ गई है। सिवान जैसे जिले में न तो बेहतर अस्पताल हैं, न स्कूल, और न ही स्वच्छ जल की सुविधा। खाड़ी देशों में रोजगार घटा है लेकिन सिवान में एयरपोर्ट नहीं है, जबकि बड़ी आबादी वहां काम करने जाती है।

उन्होंने घोषणा की मांगों की सूची रखते हुए कहा कि

  • सभी शिक्षकों को एक समान स्केल दिया जाए।
  • बिहार में डोमिसाइल नीति लागू हो।
  • पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो।
  • सरकारी स्कूलों को मर्ज करने पर रोक लगे।
  • सिवान में एयरपोर्ट की स्थापना हो।
  • बंद पड़ी चीनी मिलों में से कम से कम दो को चालू किया जाए।
  • महाराजगंज को जिला बनाया जाए।
  • बिजली दरों में कटौती हो।
  • पर्व-त्योहार पर बिजली की कटौती पर रोक लगे।
  • जिला अस्पतालों को रेफर सेंटर से सशक्त अस्पतालों में बदला जाए।
  • ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाए और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
  • किसानों का कर्ज माफ हो, युवाओं को ₹2000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
  • पांच रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हो और हर जिले में आबादी के अनुपात से विश्वविद्यालय खोले जाएं।
  • आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की व्यवस्था हो।

इस मौके पर कई स्थानीय बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे जिनमें युगल किशोर दुबे, डा. विधु शेखर पांडेय, रविंद्र सिंह, डा. के. एहतेशाम अहमद, कमलेश सिंह बच्चू, अशोक सिंह, कमल देव शुक्ला, जवाहर राम, इंदु देवी, शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह, प्रो. उपेंद्र यादव, बृज किशोर सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर