Explore

Search

April 17, 2026 6:49 am

सिवान : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सिवान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, बलिदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शांति बट वृक्ष से शुरू होकर जेपी चौक तक पहुंची यात्रा, शहर गूंजा भारत माता की जय के नारों से

सिवान : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली उपलब्धि को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे के साथ सजी इस यात्रा ने सिवान शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

यात्रा की शुरुआत शांति बट वृक्ष से हुई और यह शहीद रोड, थाना रोड, दरबार रोड होते हुए जेपी चौक पर जाकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजता रहा। लोगों ने घरों की छतों से फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया और बलिदानी जवानों को नमन किया।

जेपी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बलिदानी जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा, “तिरंगा यात्रा सिर्फ सेना के शौर्य का सम्मान नहीं, बल्कि युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा देने का माध्यम है। देशप्रेम केवल नारे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि जनभावनाओं के साथ खड़ा होना भी उसका हिस्सा है।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना का ऐतिहासिक पराक्रम बताया।

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, नगर परिषद सभापति सेम्पि गुप्ता, उप सभापति किरण गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अनुराधा गुप्ता, धनंजय सिंह, देवेंद्र गुप्ता, सोनी गुप्ता, सुनीता जायसवाल, प्रेम पालंक सिन्हा, लिसा लाल, रूपल आनंद, मनोज राम, सरोज सिंह राणा, बिट्टू कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर