Explore

Search

August 24, 2026 11:46 am

सिवान : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान में दवा व्यवसायियों ने बंद को सफल बनाने का लिया संकल्प


  • 20 मई को जिलेभर की दवा दुकानें रहेंगी बंद
  • ऑनलाइन दवा बिक्री व कॉर्पोरेट डिस्काउंट नीति का विरोध
  • नकली दवाओं के बढ़ते प्रचलन पर जताई चिंता
  • आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील

सिवान: सिवान डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से 20 मई को जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय आल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) एवं बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर लिया गया है। बंदी ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट तथा नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार के विरोध में आयोजित की जा रही है।
इसको लेकर गुरुवार को सिवान डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार गुप्ता एवं सचिव राजीव कुमार चौबे ने की। बैठक में दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने एक स्वर में बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा आम लोगों से सहयोग की अपील की।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट छूट नीति के कारण छोटे दवा व्यवसायियों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना था कि बड़ी कंपनियों की आक्रामक छूट नीति से पारंपरिक दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही बाजार में नकली दवाओं के बढ़ते प्रचलन से आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
बैठक में नीलेश वर्मा नील, विजय कुमार, अरविंद चौधरी, विनय सिंह, विजय सिंह, केशव सिंह, मयंक सिंह, घनश्याम प्रसाद, डॉ. के एम प्रसाद, अरविंद कुमार, कौशल किशोर सहित कई दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर