Explore

Search

May 2, 2026 1:41 pm

सिवान : एसपी ने प्रशिक्षणरत सिपाहियों के रैतिक परेड का किया निरीक्षण

एसपी ने प्रशिक्षणरत सिपाहियों के रैतिक परेड का किया निरीक्षण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं का लिया जायजा
सिवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के रैतिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दैनिक प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की।
एसपी ने परेड ग्राउंड में चल रहे आरक्षियों के शारीरिक प्रशिक्षण को देखा और प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण में शामिल नई तकनीकों एवं तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बदलती चुनौतियों और आधुनिक अपराध के स्वरूप को देखते हुए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण उच्च स्तर का होना आवश्यक है, ताकि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सदैव मुस्तैद रह सकें।


निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सिपाहियों के भोजन, आवास एवं अन्य सुविधाओं की भी बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
एसपी ने बताया कि उनके द्वारा पुलिस केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रशिक्षणरत सिपाहियों के परेड प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पाई गई त्रुटियों के सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रेरक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में संबंधित विषयों पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया गया तथा पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर