Explore

Search

January 20, 2026 3:38 pm

सिवान : “उम्मीदें रंग लाएंगी, माई बहिन मान योजना से जिंदगी मुस्कुराएगी” : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार

सिवान : “उम्मीदें रंग लाएंगी, माई बहिन मान योजना से जिंदगी मुस्कुराएगी” : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर हर बहन को ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा

सिवान (बिहार) : कांग्रेस पार्टी ने बिहार की बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण को लेकर ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा करते हुए बड़ा वादा किया है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “यह योजना न सिर्फ आर्थिक राहत देगी बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। हमारी बहनें अब सपनों को पूरा करने में समर्थ होंगी। उम्मीदें अब रंग लाएंगी और जिंदगी मुस्कुराएगी।”

दावा : कर्नाटक मॉडल से मिला है प्रोत्साहन
पूर्व जिला पार्षद इंदु देवी और कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को ₹2000 की आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे 1.35 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी उसी मॉडल पर माई बहिन मान योजना लागू की जाएगी।

NSUI उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेताओं के आरोप
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष भाग्य भारती ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार गरीबों के हक को छीन रही है। वहीं कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई का बोझ लादने का आरोप लगाते हुए कहा कि 60-70 रुपये में मिलने वाला पेट्रोल अब ₹100 पार कर चुका है, गैस सिलेंडर ₹1000 से ऊपर है और दालें ₹200 तक पहुंच गई हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने भाजपा और जेडीयू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद भूल गए। बिहार की जनता अब झूठे वादों के बजाय सच्चे इरादों वाली सरकार चाहती है।

इस मौके पर जमशेद अली, अलाउद्दीन अहमद, बृजकिशोर सिंह, अमित कुशवाहा और पुष्पा कुमारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर