Explore

Search

March 4, 2026 10:48 am

सिवान : इंटरलाक कार्य के दौरान टेस्टिंग ब्लाक को लेकर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के चलते ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव, कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, रीरूट एवं पुनर्निर्धारित की गईं

सिवान : गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को लेकर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के दौरान टेस्टिंग ब्लॉक दिया गया है। इस कारण से यात्रियों को असुविधा ना हो, रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, रीरूटिंग और पुनर्निर्धारण किया गया है।

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, पहले से रद्द की गई 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अब बहाल कर दी गई है, जो अब गोरखपुर की जगह देवरिया सदर में यात्रा समाप्त करेगी।

मार्ग परिवर्तन

  • 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 मई को छपरा-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव पर नहीं रुकेगी।
  • 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी 2 मई को छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी और सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा पर नहीं रुकेगी।

नियंत्रण / पुनर्निर्धारण

  • 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ और 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में नियंत्रित चलेंगी।
  • 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस और 05306 आनंद बिहार टर्मिनस-छपरा स्पेशल गाड़ी मार्ग में नियंत्रित चलेंगी।
  • 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 27 अप्रैल को बरौनी से 5 घंटे देरी से चलेगी।
  • 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 27 अप्रैल को 5 घंटे, 30 अप्रैल को 1.5 घंटे देरी से चलेगी।
  • 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 27 अप्रैल को 4 घंटे, 30 अप्रैल को 1.5 घंटे नियंत्रित चलेगी।
  • 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 अप्रैल को 4 घंटे, 1 मई को 6 घंटे, 2 मई को 2 घंटे लेट चलेगी।
  • 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 27 अप्रैल को 5 घंटे, 30 अप्रैल को 3 घंटे देरी से चलेगी।
  • 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 1 मई को 5 घंटे लेट चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारणी की जानकारी अवश्य ले लें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर