Explore

Search

June 24, 2026 5:04 am

सिवान : इंजीनियरिंग कार्य के चलते ट्रेनों का बदला मार्ग, थावे होकर गुजरेंगी गाड़ियां

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: वाराणसी मंडल के बैतालपुर स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और नियंत्रण किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कारण कुछ विशेष ट्रेनों को सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

नए मार्ग के अनुसार:

  • 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी – 17, 22 फरवरी तथा 1, 5, 8 और 10 मार्च को सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी – 17, 22 फरवरी तथा 1, 5, 8 और 10 मार्च को सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
  • 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 17, 22 फरवरी तथा 1, 5, 8 और 10 मार्च को सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के मार्ग से संचालित होगी।

यात्रियों को इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा योजना बनाने की सलाह दी गई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर