Explore

Search

January 24, 2026 2:10 pm

सिवान : आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत लौटाया यात्री का बैग

आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत लौटाया यात्री का बैग
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान जंक्शन पर सतर्कता का नतीजा, यात्री को मिला खोया हुआ बैग

सिवान : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए आरपीएफ जवानों ने यात्री का छूटा हुआ बैग वापस लौटा दिया।

आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 14674 के कोच एम-1 के बर्थ संख्या 54 पर एक यात्री का पिठ्ठू बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल धर्मप्रकाश मिश्र एवं कांस्टेबल शिवअवतार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिवान जंक्शन पर ट्रेन को अटेंड किया गया।

जवानों ने कोच से पिठ्ठू बैग को बरामद कर आरपीएफ पोस्ट लाया। कुछ समय बाद लखनऊ के पारा थाना अंतर्गत शीतलापुरम, राजाजीपुरम निवासी विनय शर्मा पोस्ट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मैरवा स्टेशन पर जल्दबाजी में उतरते समय उनका बैग ट्रेन में छूट गया था, जिसके बाद उन्होंने ‘रेल मदद’ सेवा से संपर्क किया।

बैग की जांच करने पर उसमें मोबाइल चार्जर, इयरफोन, नकद ₹600 तथा अन्य निजी सामान मिला। यात्री द्वारा दिये गए विवरण व पहचान से संतुष्ट होकर करीब चार हजार रुपये मूल्य का बैग सउनि नंदकिशोर सिंह द्वारा सुपुर्द कर दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर