Explore

Search

March 12, 2026 11:53 pm

सिवान : आपातकाल के 50 वर्ष पर भाजयुमो ने आयोजित की युवा संसद, युवाओं को बताया लोकतंत्र का महत्व

सिवान: आपातकाल के 50 वर्ष पर भाजयुमो ने आयोजित की युवा संसद, युवाओं को बताया लोकतंत्र का महत्व
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिला परिषद सभागार में हुआ मॉक पार्लियामेंट सत्र, वक्ताओं ने कांग्रेस के तानाशाही रवैये पर किया प्रहार

सिवान : आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने रविवार को जिला परिषद सभागार में “युवा संसद” का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की वास्तविकता से अवगत कराना था, जब देश में लोकतंत्र के अधिकारों का हनन हुआ था।

इस मॉक पार्लियामेंट सत्र का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह एवं पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि “कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था, जिसे आज की युवा पीढ़ी को जानना और समझना बेहद जरूरी है।”

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह ने 25 जून 1975 की रात को याद करते हुए कहा कि उस दिन भारत में प्रिंट मीडिया, राजनेताओं और आम जनता की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल दिया गया था। उन्होंने युवाओं से देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

धन्यवाद ज्ञापन के दौरान मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “युवा संसद के माध्यम से छात्रों को यह बताया गया कि कैसे तानाशाही नीतियों के कारण देश में आपातकाल लगाया गया और कैसे आम जनता की आवाज को दबाया गया।”

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, युवजन और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर