Explore

Search

March 18, 2026 3:01 am

सिवान : आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आठ घायल, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चकरा गांव में पुरानी रंजिश ने ली हिंसक रूप, पुलिस कर रही जांच

सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 19 अप्रैल की रात हुए इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहले पक्ष से विश्वकर्मा राम ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पड़ोसी मैनेजर राम ने पहले गाली-गलौज किया और फिर लोहे के रॉड से उनके सिर पर जानलेवा हमला किया। वहीं चंदन राम द्वारा उनके पुत्र राहुल कुमार राम को भी गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया गया।

दूसरे पक्ष से मैनेजर राम ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर विश्वकर्मा राम सहित छह लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें उनके पुत्र चंदन, संतोष व पियुष घायल हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व उनके पुत्र ने प्रथम पक्ष की लड़की को भगाकर शादी कर ली थी, जिसके चलते यह रंजिश अब तक बनी हुई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर