Explore

Search

December 15, 2025 11:25 am

सिवान : आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। जेपी चौक पर जिलाध्यक्ष पश्चिमी राहुल तिवारी और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को हुए मतदान के बाद शनिवार को आए परिणामों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली चुनाव में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ, छल और फरेब की राजनीति कर जनता को गुमराह कर रहे थे, जिसका जवाब दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट देकर दिया। अन्य नेताओं ने कहा कि लंबे समय बाद दिल्ली में पार्टी की सत्ता में वापसी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक और उत्साहजनक है।

पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने भी अपने लहेजी स्थित पैतृक आवास पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं के नाम

प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, सुशीला देवी, धनंजय सिंह, शर्मा नंद राम, धर्मेंद्र पटेल, जिला मंत्री सह उप सभापति किरण गुप्ता, कुंदन सिंह, पुनम गिरि, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, अर्चना सिंह, सुनिता जायसवाल, आशा रंजन, रंजना श्रीवास्तव, प्रेम पलक सिन्हा, लिसा लाल, पंकज किशोर सिंह, सुभाष सिंह कुशवाहा, सत्यम सिंह, मुकेश कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, मृत्युंजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार जिम्मी, संजय श्रीवास्तव, अजीत कुमार, अमर ज्योति तिवारी, लालबाबू तिवारी, विजय चौधरी, गोविंद बासु, देवेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस उत्सव में शामिल हुए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर