Explore

Search

April 22, 2026 7:12 am

सिवान : आठ घंटे की देरी से पहुंची वैशाली सुपरफास्ट

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: ठंड और कोहरे के कारण सिवान जंक्शन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। शनिवार को भी यही हाल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से सिवान जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं:

12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: दो घंटे की देरी

14006 लिच्छवी एक्सप्रेस: तीन घंटे 20 मिनट की देरी

13020 बाघ एक्सप्रेस: एक घंटे की देरी

13019 बाघ एक्सप्रेस: एक घंटे की देरी

14674 शहीद एक्सप्रेस: तीन घंटे 42 मिनट की देरी

02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल: नौ घंटे 25 मिनट की देरी

15280 पूरबिया एक्सप्रेस: दस घंटे 11 मिनट की देरी

22532 मथुरा-छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस: तीन घंटे 37 मिनट की देरी

12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: एक घंटे की देरी

02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: दो घंटे 25 मिनट की देरी

इस विलंब के कारण ठंड के मौसम में यात्रियों को जंक्शन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर